फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक संचालकों ने ओवरलोड न चलने की ली शपथ

ट्रक संचालकों ने ओवरलोड न चलने की ली शपथ

Sat, 25 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रक संचालकों ने ओवरलोड न चलने की ली शपथ

विज्ञापन
सैयदराजा। भतीजा मोड़ स्थित एक ढाबे पर शुक्रवार को ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें बिहार व पूर्वांचल ट्रक आनर्स के ट्रक संचालक सम्मिलित हुए। इसमें ट्रक ऑनर्स एसोसिशन चंदौली के जिलाध्यक्ष दीपक यादव, कैमूर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित बिहार और यूपी के दर्जनों जनपद के जिलाध्यक्षों व ट्रक संचालकों ने ओवरलोड वाहन न चलाने की शपथ ली। साथ ही दूसरों को भी ओवरलोड वाहन न चलाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।

संचालकों ने कहा कि जो संस्था से नहीं जुड़े हैं उन्हें भी ओवर लोड न चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जब सभी ओवरलोड ट्रक नहीं चलवाएंगे तभी अभियान की कामयाबी होगी। ट्रक ऑनर्स एसोसिशन के सदस्यों ने केंद्र सरकार के उस फैसले पर खुशी जाहिर की जिसमें ट्रकों की भार क्षमता पहले से बढ़ा दी गई है। वाराणसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश रूपानी ने ट्रक संचालकों को ओवरलोड चलने के नुकसान व अंडरलोड चलने के फायदों के बारे में बताया। उनकी बातें सुन ट्रक मालिकों ने ओवरलोड न चलने की शपथ ली। इस दौरान कमलेश जायसवाल, टाइगर बाबा, विजय सिंह, विनय सिंह, गुड्डू जायसवाल, जुबेर अंसारी, अक्षैबर सिंह, सोनू तिवारी, अंगद यादव, गोरख यादव, अरुण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed