{"_id":"5a809bbe4f1c1b5e028b4d12","slug":"21518377918-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में सनबीम के नन्हें मुन्नों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में सनबीम के नन्हें मुन्नों ने मचाया धमाल
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल में रविवार को केजी कक्षा के छात्रों का वार्षिकोत्सव ‘जिंगल-जॉगल’ रविवार को धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हेें मुन्नों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एसीजेएम वाराणसी पीएन मिश्रा ने दीप जला कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत ईश वंदना से हुई। इसमे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। उनमें छिपा कलाकार बाहर निकले इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक विद्यालय इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहें। विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आत्माराम तुलस्यान, सुभाष तुलस्यान, प्रधानाचार्य सीके पालित, उप प्रधानाचार्या स्मृति खन्ना, शैक्षणिक सलाहकार जेपीसी पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऋतु कपूर ने और धन्यवाद ज्ञापन के जी सेक्शन की को-आर्डिनेटर वसुंधरा ने किया।