{"_id":"5a396be64f1c1bc5668b6046","slug":"21513712614-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस का आयोजन
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। सदर तहसील सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 52 प्रार्थना पत्र आए जिसमें मात्र चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। तहसील दिवस में राशन न मिलने और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण साहित पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े मामले आए।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और इमिलियां गांव के प्रधान अनुज सिंह गांव के सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर पांचवीं दफा तहसील दिवस में पहुंचे। बताया कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर कब्जा कर लिया है और नाले का पानी निकलने नहीं दे रहे हैं। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी गली में ही बह रहा है। समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व में की गई शिकायत के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से मार्ग की मापी भी कराई गई और अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सीडीओ ने धीना थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।