{"_id":"59de72e44f1c1bce538b6f44","slug":"21507750628-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समूहो की महिलाओ ने चकिया ब्लाक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समूहो की महिलाओ ने चकिया ब्लाक पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया । राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भरेहटा कलां तथा भीषमपुर की दो महिला समूहों की महिलाओं ने बैंक में जमा पैसे को निकालने का आरोप कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रभात यादव पर लगाते हुए बुधवार को चकिया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भीषमपुर गांव में आशा ग्राम स्वयं सहायता समूह तथा भरेहटा कलां गांव में सेवरी समूह का गठन प्रभात यादव ने कराया था तथा समूहों के खाते काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक सोनहुल में खुलवाये थे। समूह की महिलाओं ने पिछले पांच वर्षों से पचास रुपये प्रतिमाह की दर से जमा किया था। आरोप है कि इस धनराशि को प्रभात यादव ने सादे धन निकासी प्रपत्र पर अंगूठा लगवाकर निकाल लिया। महिलाओं ने प्रभात यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तेतरा देवी, हेमंती, लक्ष्मिना, सविता देवी, अनिता, ज्योति, कुंती, तीजा देवी, उषा, सुनिता, धनेसरा, जमुना, प्रमिला सहित तमाम महिलाए सम्मिलित थी।