फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   214 people of the district including 48 of PDDU city found new infected

पीडीडीयू नगर के 48 सहित जिले के 214 लोग मिले नए संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
214 people of the district including 48 of PDDU city found new infected
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। रविवार से रात नौ बजे से सुबह छह बजे नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके ठीक पहले आज 248 नए संक्रमित मिले। यह अब तक मिले संक्रमितों में सबसे अधिक है। इसमें सबसे अधिक संक्रमित पीडीडीयू नगर के हैं। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को मिले कोरोना रिपोर्ट में दो बालिका, पांच बालक, 61 महिला और 146 पुरुष सहित कुल 214 नए संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रेवलिंग अथवा अपने कार्य स्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी ब्लाक के नौ, चहनिया के 16, चकिया ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के दो और नगरीय क्षेत्र के छह, चंदौली ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के 38 और नगरीय क्षेत्र के नौ, नौगढ़ ब्लाक के 18, नियामताबाद ब्लाक के 41, पीडीडीयू नगर के 48, सकलडीहा ब्लाक के 23 और शहाबगंज ब्लाक के चार रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड जांच के लिए रविवार को कुल 891 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 33 संक्रमित व्यक्तियों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5737 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 724 है जबकि 4942 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 71 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed