फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   21 out of 329 cases resolved on Samadhan Diwas

Chandauli News: समाधान दिवस में 329 में से सुलझे 21 मामले

Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
21 out of 329 cases resolved on Samadhan Diwas
जिले की पांचों तहसीलो में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़े मामले अधिक आए। हालांकि सभी मामलों में जांच कमेटी गठित की गई। यही कारण है कि सभी तहसीलों में कुल 329 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 21 मामलों का समाधान किया गया। जिला स्तरीय समाधान दिवस पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। यहां लाखापुर के प्रसिद्ध बिंद ने भूमि धरी जमीन पर कब्जा की शिकायत की। इस पर डीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी। जिला स्तरीय समाधान दिवस मे कुल 88 प्रार्थना पत्र आए। इसमें छह मामलों का समाधान हुआ। यहां सरने गांव के प्रतीक तिवारी ने अपने खेतों की सिंचाई में हो रहे व्यवधान के संबंध में गुहार लगाई। इस पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारी को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समय पर होना बहुत ही जरूरी है। चकिया में एसडीएम पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 60 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 5 का मौके पर समाधान किया गया। इसी तरह सकलडीहा में एसडीएम कुंदनराज कपूर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए 85 शिकायतों में 5 का समाधान हुआ। सदर तहसील में एसडीएम दिव्या ओझा ने लोगों की शिकायत सुनी। यहां कुल 81 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 5 मामलों का समाधान किया गया। इसी तरह नौगढ़ तहसील में एसडीएम विकास मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 15 प्रार्थना पत्र आए। इसमें किसी मामले का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed