फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अस्पताल की पर्ची के जरिये घर-घर पहुंच रही मतदान की अपील

अस्पताल की पर्ची के जरिये घर-घर पहुंच रही मतदान की अपील

Tue, 02 Apr 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल की पर्ची के जरिये घर-घर पहुंच रही मतदान की अपील

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए जिला निर्वाचन विभाग सक्रिय हो गया है। स्वीप के माध्यम से जिलेभर में जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली जा रही है। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में अब स्वास्थ्य विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों के पंजीकरण पर्ची पर भी ‘मतदान करो-मतदान करो, लोकतंत्र का सम्मान करो’ मुहर लगाकर दे रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग बूथों तक जाएं और मतदान करें।

गौरतलब है कि इसके पहले घरेलू गैस सिलिंडरों पर मतदान करने की अपील की पर्ची चस्पा कर बांट रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग भी अस्पताल में आने वाले मरीजों की पंजीकरण पर्ची पर मतदान करने की मुहर लगाकर दे रहा है। जिले में मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल व चकिया में संयुक्त जिला अस्पताल के साथ नौगढ़, धानापुर, भोगवारे, सकलडीहा में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चकिया, शहाबगंज, चंदौली, बरहनी, नियामताबाद, चहनियां, पीडीडीयू नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुले है। वहीं 30 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ मुगलसराय में महिला व मुख्यालय पर एमसीएच विंग भी संचालित है। पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल में पर्ची पर मतदान की मुहर लगाकर मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed