{"_id":"5c8fec1fbdec2214114a2e26","slug":"201552935967-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगढ़ की घाटियों पुलिस लगाएगी अपना सेटेलाइट टावर अमरउजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगढ़ की घाटियों पुलिस लगाएगी अपना सेटेलाइट टावर अमरउजाला
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नक्सल क्षेत्र नौगढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए पुलिस विभाग बिहार और सोनभद्र की सीमाओं से सटे घाटियों के बीच बसे गांवों में सेटेलाइट मोबाइल टावर लगाएगा। ताकि मतदान के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अपने मोबाइल सेटों से सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी कर सके और मतदाता भयमुक्त होकर मतदान के लिए बूथों तक पहुंच सकें। इससे न सिर्फ नक्सलियों पर नकेल कसेगी बल्कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सहूलियत से निडर होकर कर सकेंगे।
दरअसल नक्सल क्षेत्र नौगढ़ में नेटवर्क की काफी समस्या लंबे अरसे से है। नौगढ़ कस्बे तक तो किसी तरह विभिन्न कंपनियों के नेटवर्क काम करते हैं मगर जैसे ही उसके आगे बिहार और सोनभद्र सीमा से सटे गांव जो घनघोर जंगल और घाटियों के बीच बसे हैं वहां नेटवर्क न के बराबर काम करता है। इससे पुलिस को सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने निर्णय लिया है कि घाटियों के बीच जगह-जगह एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सेटेलाइट मोबाइल टावर लगाया जाएगा। नौगढ़ तहसील के बिहार और सोनभद्र की सीमा से सटे मगरही, सपहर, पंडी, नोनवट, देवरी, शाहपुर, जमसोत, गहिला, सुखदेवपुर, हथिनी, केल्हड़ियां और कर्मठचुंवा ऐसे गांव हैं जो बिल्कुल घाटियों में बसें है। वहां नेटवर्क काम नहीं करता। रविवार को एडीजी जोन पीबी रामाशास्त्री और एसपी संतोष कुमार सिंह ने इन क्षेत्रों का भ्रमण कर सभी पहलुओं को परखा। इस दौरान वहां पुलिस मोबाइल सेट के नेटवर्क की गंभीर समस्या सामने आई है। इसे देखते हुए अब सेटेलाइट मोबाइल टावर लगेंगे। जिससे चुनाव के दौरान पुलिस किसी भी स्थिति से निबटने को तैयार रहे।
2014 में मतदान प्रतिशत में मंडल में दूसरे नंबर पर था चंदौली
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव 2014 में वाराणसी मंडल में चंदौली जिला मतदान में दूसरे नंबर पर था। पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी में 58.20 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि चंदौली में 57.50 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं तीसरे नंबर पर जौनपुर मेें 57 तथा गाजीपुर में 55 प्रतिशत मत पड़ा था और गाजीपुर चौथे नंबर पर था। इस बार पुलिस और प्रशासन के सामने इस मतदान प्रतिशत को बरकरार रखने और इससे अधिक मतदान कराने की चुनौती होगी। इसी के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह कड़ी मशक्क्त कर रहे हैं। ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से जिले में अधिक से अधिक मतदान हो सके और पिछले मतदान के प्रतिशत के रिकार्ड ँसे अधिक मतदान हो। इसके लिए जिलाधिकारी लगातार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं एसपी शनिवार और रविवार को लगातार दो दिनों तक नौगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के साथ कांबिंग कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं और निडर होकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोट...नौगढ़ क्षेत्र के घाटियों में बसे गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। चुनाव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी हालात से निबटने के लिए घाटियों के बीच बसे गांवों में टावर सेंटर लगाए जाएंगे ताकि मोबाइल सेट से सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से हो सके। संतोष कुमार सिंह, एसपी, चंदौली