फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बने एमलाल गौतम

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बने एमलाल गौतम

Mon, 31 Dec 2018 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बने एमलाल गौतम

विज्ञापन

चंदौली। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रविवार को मुख्यालय स्थित डा.अबेडकर एकेडमी परिसर शास्त्री नगर में संविधान बचाओ, देश बचाओ मंडलीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें एम लाल गौतम को जिलाध्यक्ष चुनने के साथ अन्य प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष का चयन हुआ।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर ने कहा संगठन एक शक्ति होती है। बिना संगठित हुए कोई भी संघर्ष नहीं किया जा सकता है। जिसे में संगठन की जिम्मेदारी मिले वह उसका निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। आज संविधान के साथ कतिपय लोगों की ओर से छेड़छाड़ किया जा रहा है। इससे संविधान खतरे में होता जा रहा है। इसे बचाने के लिए सभी को संगठित होकर एक मंच पर आना होगा, तभी देश व संविधान की रक्षा हो सकती है। इसमें एम लाल गौतम को जिलाध्यक्ष, गोकुल प्रसाद को विधिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, उदय प्रताप को वाणिज्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व सुखविंदर सिंह को युवा प्रकोष्ठ व गुरुदयाल को तहसील अध्यक्ष चुना गया। साथ ही सभी को एक माह के अंदर अपने- अपने प्रकोष्ठ का गठन कर कार्यालय को सूचित करना होगा। इस दौरान लाल बहादुर, श्याम नारायण प्रसाद, ओम प्रकाश, हरि शंकर, किशोरी लाल, सीता राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed