{"_id":"5c29155dbdec22571e0f929e","slug":"201546196317-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव।डोमरी गांव स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सेना मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बेसला व विशिष्ट अतिथि डीएफओ वाराणसी मनोज खरे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएसए वाराणसी जय सिंह व एबीएसए बृजेश कुमार राय कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान बच्चों ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत किये।
मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन में रहेंगे तब ही समाज व देश का भला हो सकता है। वहीं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने का प्रथम कर्तव्य विद्यालय का होता है। विद्यालय के चेयरमैन धीरेंद्र तिवारी ने कहा कि विद्यालय अपने आसपास के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का कार्य कर रहा है। मैनेजिंग डायरेक्टर भगवान पांडेय ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के एडीडी कुमार अभिषेक ने छात्र छात्राओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के छात्र छात्राओं ने पाश्चात्य संगीत, शिव तांडव, राजस्थानी गीत, कौव्वाली, डांडिया गीत आदि कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति कर अतिथियों व अभिवावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने किया।