{"_id":"5c29152bbdec22569b2f03af","slug":"201546196267-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित मुआवजा देने, मुकदमा वापसी के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचित मुआवजा देने, मुकदमा वापसी के लिए दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुलहीपुर। रिंग रोड के अधिग्रहित भूमि का उचित मुुआवजा देने और विरोध करने वाले किसानों पर हुए मुकदमा को वापस करने के लिए किसानों ने रविवार को क्षेत्र के मुवई खुर्द शिवाला पर धरना दिया और बाद में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है और किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता है तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे।
जिले में रिंग रोड का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए किसानों की अधिग्रहित भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। दूसरी तरफ किसान अधिग्रहित भूमि का वाराणसी की तर्ज पर मुआवजा देने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। पिछले दिनों किसानों ने मवई खुर्द गांव में काम रोकवा दिया था वहीं सुल्तानीपुर में रोड बनाने आई टीम को भगा दिया। इस पर प्रशासन ने 39 किसानों के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। रविवार को किसान दोपहर में दो बजे मवई खुर्द गांव में एकत्र हुए और रिंग रोड निर्माण स्थल पर धरने पर बैठ गए। बाद में शाम पांच बजे किसानों ने कैंडल मार्च निकाला और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने वाराणसी की तर्ज पर किसानों को उचित मुआवजा देने और किसानों पर हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। चेताया कि यदि किसानों पर हुए मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो किसान आर-पार की लड़ाई करेंगे। धरना और मार्च में केदार यादव,डॉ. स्वामीनाथ यादव, चंद्रशेखर सिंह, अंबिका तिवारी, सुरेंद्र यादव, गोवर्धन, दीपक, राजेश प्रजापति लल्लन, जय कुमार, शिव शंकर,मुलायम यादव, चंदन, रमेश तिवारी, रूपनारायण, कन्हाई, खुर्शीद आलम, इमरान अहमद, गुफरान प्रधान,पारस, राजेंद्र यादव, नियाजुद्दीन,प्रकाश, विशाल, अकरम, लल्लू,चंद्रमा यादव, रूपनरायन रहे।