{"_id":"5c12ac9442c7925d7579e812","slug":"201544727700-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सकलडीहा विधायक से मिलकर मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सकलडीहा विधायक से मिलकर मांगा समर्थन
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा ब्लाक के एक दर्जन गांवों से होकर बनने वाले रिंग रोड में भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग के समर्थन में किसानों का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव से मिला। किसानों ने उचित मुआवजा के लिए चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की मांग की।
उचित मुआवजा के लिए किसान पिछले कई माह से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उचित मुआवजा मिले इसके लिए किसान लगातार जनप्रतिनिधियों से मिलकर आंदोलन के लिए समर्थन मांग रहे हैं। गुरुवार को किसानों ने सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव से मिलकर समस्या से अवगत कराया तथा आंदोलन में शामिल होने की गुहार लगाई। इसके पहले बुधवार कि देर शाम किसानों ने रिंग रोड में उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मिलकर न्याय गुहार लगाई। प्रतिनिधि मंडल में किसान नेता केदार यादव, डॉ. स्वामीनाथ यादव, चंद्रशेखर सिंह, रमेश तिवारी ,सुरेंद्र यादव ,श्रवण यादव ,उमाशंकर ड्राइवर मौजूद रहे।