{"_id":"59dbcdff4f1c1b70548b687d","slug":"201507577343-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में बाहरी युवकों के प्रवेश पर लगाई जाए रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में बाहरी युवकों के प्रवेश पर लगाई जाए रोक
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो) । लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में बाहरी युवकों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने संबंधित एक मांग पत्र सोमवार को छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले प्राचार्य को सौंपा । मांग की कि प्रवेश पत्र के बिना किसी को भी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाए। चेताया कि यदि इस व्यवस्था को जल्द ही लागू नहीं किया गया तो छात्र प्रदर्शन करेंगे ।
छात्रों का आरोप हैं कि महाविद्यालय में प्रवेश के दौरान आई कार्ड की जांच कालेज प्रशासन की ओर से नहीं की जाती है। जिसके कई बार बाहरी युवक भी कालेज में प्रवेश कर जाते है और प्रांगण में उत्पात मचाते हैं। कॉलेज के माहौल को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रवेश के दौरान सभी छात्र-छात्रों के आई कार्ड की जांच हो। जिनके भी पास कार्ड नहीं हो उन्हें प्रवेश न दिया जाए। इस दौरान आशीष तिवारी, मंगलेश, अनुराग सोनकर, अमन सोनकर, अमित पासवान, अगस्तया शर्मा, सत्यम सिंह, हर्ष सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन