{"_id":"59caa6d34f1c1b70548b48b4","slug":"201506453203-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों के इंतजार में दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों के इंतजार में दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटिया स्थित रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दंपती की मौत के मामले में दूसरे दिन मंगलवार को भी शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सीओ सदर प्रदीप कुमार चंदेल ने अनुसार पुलिस मृतकों के रिश्तेदारों का इंतजार कर रही थी। बताया कि मृतकों के कुछ रिश्तेदार सामने आए हैं इसलिए बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बता दें कि नगर के कसाब महाल निवासी श्यामलाल रेलवे में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था और अपनी पत्नी रेखा के साथ सिकटिया स्थित रेलवे क्वार्टर में रहता था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सोमवार की सुबह दंपती का शव निर्वस्त्र अवस्था में क्वार्टर में पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर, अलीनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बाद में फारेंसिक टीम की घटना स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान कमरे के बाहर देशी शराब की कुछ शीशियां भी बरामद हुई। फारेंसिक टीम द्वारा आवश्यक चीजों के नमूने लिए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले गई। जहां कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल स्थित शव गृह में भेज दिया और रिश्तेदारों को खोजने में जुट गई। इसके चलते सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसी मंगलवार को भी पुलिस रिश्तेदारों के आने का इंतजार करने में लगी रही। सीओ के अनुसार मृतक दंपती के कुछ रिश्तेदार सामने आ गए है इसलिए बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।