{"_id":"53cd5d2b2e934457bf6a5f62a33a7ebb","slug":"20-solar-torch-distributed-in-mubarakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर में बाटीं 20 सोलर टार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर में बाटीं 20 सोलर टार्च
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतीकरण विहीन नक्सल प्रभावित मुबारकपुर के बीस लोगों को डीएम नरेंद्र
विज्ञापन
कुमार सिंह की पहल पर सोलर टार्च का वितरण किया गया। यह वितरण पुलिस तथा
प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में शिकारगंज पुलिस चौकी परिसर में हुआ।
इस अवसर पर 50 असहायों को जिलाधिकारी द्वारा कंबल भी वितरित किया गया।
लोकसभा चुनावों के दौरान हिनौती दक्षिणी एवं मुबारकपुर के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया था।
नागरिक गांव में बिजली की रोशनी न पहुंचने और पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। बाद में गांव का विद्युतीकरण कराने तथा पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के आश्वासन पर वे मान गए थे।
लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने पहल आरंभ की और प्रथम चरण में गांव में सोलर पंप द्वारा पेयजल सिस्टम सुधारने के निर्देश दिए।
उसके बाद उनके निर्देश पर 65 असहायों को कंबल दिए गए। इसी क्रम में ग्रामीणों को सोलर टार्च व कंबल दिए गए। सोलर टार्च पाने वालों में प्रभावती, कमली, बंधु, शिवपूजन, तेजबली, घूरेलाल तथा कंबल पाने वालों में रामविलास, रामसखी, रामगति, सुराहू एवं मुल्ला शाह आदि शामिल थे।
वितरण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम रमाशंकर द्विेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन आशुतोष शुक्ला, सीओ नक्सल रामकृष्ण मिश्रा, सीओ चकिया राधेश्याम कोल, एसओ नौगढ़ आरएन पासी, कोतवाल एके सिंह, नक्सल प्रभारी अक्षय शुक्ला आदि रहे।