फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   20 cattle being smuggled from pickup recovered

पिकअप से तस्करी कर ले जा रहे 20 मवेशी बरामद

Fri, 03 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
20 cattle being smuggled from pickup recovered
सैयदराजा। थाना के काले खां मजार के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन पिकअप से बीस मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान चार तस्करों को पुलिस ने दबोचा। आरोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वो वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी तीन पिकअप वहां पहुंची, रोके जाने का ईशारा करने पर वाहन रुके जरूर लेकिन उसमें सवार कुछ लोग फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने तीनों वाहनों के चालकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर तीनों वाहन से पुलिस ने 20 मवेशियों को बरामद किया। गिरफ्तार राजेश साह बिहार राज्य के भभुआ जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता गांव का, अरविंद यादव चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव का तथा सबरू और कौशल यादव अलीनगर थाने के टड़िया गांव का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों का पशुक्रुरता एक्ट की धारा में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed