फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If gas was not available, the road was blocked by placing cylinders on the road.

Chandauli News: गैस नहीं मिली तो सड़क पर सिलिंडर रख लगाया जाम

Wed, 09 Sep 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
If gas was not available, the road was blocked by placing cylinders on the road.
कमालपुर में सिलिंडर रखबर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : 1
कमालपुर। एजेंसी से रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति से परेशान लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। गैस के लिए सुबह से ग्रामीण इंतजार कर रहे थे। दोपहर तक गैस नहीं मिली तो इनायतपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर सिलिंडर रखकर कमालपुर-सकलडीहा मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कमालपुर इंडेन गैस एजेंसी से सोमवार और मंगलवार को गौसपुर, कादिराबाद, हेतमपुर, इकबालपुर, नौरंगाबाद, इनायतपुर समेत अन्य गांवों के उपभोक्ताओं को इनायतपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सिलिंडर देने की सूचना दी गई थी। इसलिए ग्रामीण सुबह ही वहां पहुंचकर लाइन में लग गए, लेकिन दोपहर तक कोई वाहन सिलिंडर लेकर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर सिलिंडर रखकर आवागमन रोक दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले भी दो बार इसी तरह इंतजार कराने के बाद उन्हें लौटना पड़ा था। उन्होंने एजेंसी कर्मियों पर गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थाना प्रभारी ने जिलाधिकारी को फोन कर एजेंसी की अव्यवस्था की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों को समझा कर शांत करा दिया गया है। वहीं, घटना के बाबत उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed