फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षा ऐसी औषधि जिससे सभी बीमारियों का इलाज

शिक्षा ऐसी औषधि जिससे सभी बीमारियों का इलाज

Tue, 02 Apr 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा ऐसी औषधि जिससे सभी बीमारियों का इलाज

विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के इमिलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की दोपहर प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी राकेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कक्षा पांच व आठ में टाप फाइव में आने वाले पांच छात्रों और इतनी ही छात्राओं को कापी व कलम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है।

मुख्य अतिथि बीईओ ने कहा कि शिक्षा वह अचूक औषधि है जिससे सभी बीमारियों का इलाज संभव है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर गांवों के बच्चे देश की सर्वोच्च सेवाओं में कार्यरत हैं। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से कहा कि वे पांचवीं कक्षा पास करने वाले अपने बच्चों का प्रवेश गांव के परिषदीय विद्यालय में ही कराएं । प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष डा. संजय सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य व अमूल्य धरोहर हैं, इन्हें तराशने का कार्य शिक्षक बंधुओं का है । अटेवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अपने गांव और जिले के साथ अपने गुरुजनों व माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर बांके बिहारी सिंह, दीनानाथ सिंह, रामजी प्रसाद, हरदेव सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुशवाहा, राजेंद्र राय, सुशील कुमार, वेद किरण आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल सिंह व संचालन आलोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed