{"_id":"5c9533e8bdec2214645371b8","slug":"191553282024-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की चाय छह रुपये और कॉफी 12 रुपये की होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की चाय छह रुपये और कॉफी 12 रुपये की होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। चुनाव में नेता जी लोग कार्यकर्ताओं और जनता को बहुत पार्टी की टोपी पहनाते है। लेकिन इस बार ऐसा किया तो टोपी से लेकर चाय तक के खर्चे को हिसाब में जोड़ा जाएगा। किसी को चाय पिलाई तो छह रुपये और कॉफी पिलाया तो 12 रुपये प्रति कप के हिसाब से चुनाव खर्चें में जोड़ा जाएगा। आयोग ने चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को नए नियम के तहत बांध रखा है और उन्हें पाई-पाई का हिसाब देना होगा।
लोकसभा निर्वाचन को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिले में चुनाव सांतवें चरण में कराया जाना है। चुनाव 19 मई को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता वाली समिति ने चुनाव आयोग के तय गाइड लाइन के अनुसार चुनाव खर्च के लिए 67 सामग्रियों के नए रेट तय कर दिए हैं। कपड़े का बैनर तैयार कराने पर पांच रुपये प्रति वर्गफीट, कपड़े का झंडा 480 रुपये प्रति सैंकड़ा, जबकि पोस्टर तीन रुपये प्रति कॉपी खर्च कर सकेंगे। होर्डिंग्स का खर्च 12 सौ रुपये रखा गया है। चुनाव में प्रचार के लिए वाहनों का किराया भी नए तरीके से तय किया गया है। जीप व टेंपो एक हजार रुपये व डीजल, ट्रक 25 सौ रुपये व डीजल, लग्जरी कार एसी 18 सौ रुपये किराया व ईंधन देना होगा। एक कप चाय की कीमत छह रुपये, जबकि कॉफी 12 रुपये में मिलेगी। पकौड़ी का रेट पांच रुपये प्लेट रखा गया है। भोजन प्रति थाली 60 रुपये व लंच पैकेट 40 रुपये निर्धारित है। वहीं चुनाव मैदान में उतरने वाले दावेदारों को आयोग के नए नियम काफी हद तक परेशानी का कारण बनता दिख रहा है।
आयोग ने चुनाव में राजनैतिक पार्टी और प्रत्याशियों द्वारा चुनाव के दौरान किए गए खर्च के लिए निर्देश दिया गया है। नए नियम के हिसाब से झंडा से लेकर टोपी तक का रेट निर्धारित किया गया है। जो चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के खर्च में जुड़ेगा। बच्चालाल, उप निर्वाचन अधिकरी/एडीएम