फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अब मौसम की बेरुखी किसानों पर पड़ने लगी भारी

अब मौसम की बेरुखी किसानों पर पड़ने लगी भारी

Mon, 18 Mar 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
अब मौसम की बेरुखी किसानों पर पड़ने लगी भारी
पीडीडीयू नगर। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से अभी तक तो किसानों के लिए कुछ राहत वाला था लेकिन अब मौसम की बेरुखी और पश्चिमी विक्षोभ ने किसानों पर भारी पड़ने लगी है। मगर अब बारिश और ओलावृष्टि हो गई तो काफी नुकसान पहुंचेगा। कारण कि अगैती बोवाई के गेहूं, जौ के साथ दलहनी तथा तिलहनी फसलें पकने के कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसे में अब बारिश हो गई तो इसका असर फसल की पैदावार पर भी पड़ेगा और किसानों की गाढ़ी कमाई पानी में डूब जाएगी। मौसम विज्ञानी की मानें तो अभी 21 मार्च तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। इधर पिछले कई दिनों से मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को फिर आसमान में बादल छाए रहे और जगह-जगह हल्की बूंदें पड़ी। मौसम बदलने से इधर बीच तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमा 18 डिग्री सेल्सियम पहुंच गया। जबकि 13 मार्च को 32 और 14 मार्च को 31 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच गया था। इधर बीच रोजाना मौसम का मिजाज बदलते देख अब किसानों को चिंताएं सताने लगी है। कंदवा क्षेत्र के अदसड़ गांव के किसान अनिल सिंह का कहना है कि अब बारिश हो गई तो काफी नुकसान हो जाएगा। दलहन और तिलहन की फसलें पकने के कगार पर है। ऐसे में फायदा काफी कम और बारिश से नुकसान अधिक है। असना गांव के रामउग्रह सिंह, खोर गांव के रामाश्रय चौहान कहते हैँ कि जिन खेतों में गेहूं की बोवाई काफी पीछे हुई है, बारिश से फायदा तो होगा मगर अगैती फसलें खराब हो जाएगी। ऐसे में बारिश से बहुत फायदा नहीं है। जलालपुर के किसान अशोक सिंह का कहना है कि मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ है। अब बरसात हुई या ओले पड़े तो काफी नुकसान होगा और किसानों की तो कमर ही टूट जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed