{"_id":"5c057980bdec2241522c535a","slug":"191543862656-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 29 रक्तदाताओं ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 29 रक्तदाताओं ने किया महादान
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एचडीएफसी बैंक और स्वयं सेवी संगठन खाना बैंक की ओर से नगर के नई बस्ती बैंक की शाखा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान किया। बीएचयू ब्लड बैंक से आई टीम ने रक्त लिए।
दिन में 11 बजे बीएचयू ब्लड बैंक की टीम प्रभारी डॉ.एसके सिंह के नेतृत्व में पहुंची। यहां जांच पड़ताल के बाद कुल 29 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर बताया गया कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती है। वहीं खाना बैंक के संस्थापक अंकित त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे घर में बचा खाना फेंके नहीं बल्कि संगठन को दें। एचडीएफसी बैंक के यूनिट हेड मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारा बैंक सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में पीछे नहीं है। इस मौके पर बैंक के शशांक श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, मनोज कुमार, आशीष श्रीवास्तव, प्रभाकर, मनीष, मनोहर, खाना बैंक कृष्णकांत शर्मा, मधुर अग्रवाल, सुयष भरूका, तुषार, सौरभ, शहिल श्रीवास्तव, लकी गुप्ता रहे। जबकि ब्लड बैंक के आशुतोष कुमार, राकेश सिंह,एएच जैन, रोमाना शाहीन, सरोज, विजय, प्रमोद रहे।