फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दूकानदारों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

दूकानदारों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sun, 20 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दूकानदारों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूूरो)। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के तहत कैडेट्स ने शनिवार को नगर के विभिन्न इलाकों में घूम कर दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बताया कि कचरा इधर उधर न फेंके और न ही ग्राहकों को दुकान के आस पास गंदगी फैलाने दें।

दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन ने कहा कि स्वच्छता तभी संभव है, जब हर व्यक्ति इस अभियान के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझे। इसे एक सफल मिशन बनाने के लिए एक साथ होकर पूरा करने की कोशिश करें। सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को कवर करना है, ताकि दुनिया के सामने हम एक आदर्श देश का उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। इस मौके पर लेफ्टिनेंट अशोक त्रिपाठी, कामेश सिंह, सूबेदार केसर सिंह, रेशम थापा, सुरेश एक्का, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed