{"_id":"5c227e1ebdec2256d5718412","slug":"181545764382-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंनौस ने जुलूस निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंनौस ने जुलूस निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बा में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने आगरा में छात्रा को जलाकर मार दिए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधी खुलेआम आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन सीएम व डीजीपी कानून व्यवस्था के नाम पर कोरा आश्वासन ही दे रहे हैं। प्रदेश में पुलिस अधिकारियों की हत्या पर भी सरकार खामोश है। उन्होंने आगरा में पेट्रोल छिड़ककर छात्रा को जला दिए जाने की घटना की निंदा करते हुए राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इससे पूर्व उन्होंने जुलूस निकालकर कस्बा व आसपास के गांवों का भ्रमण किया। इस मौके पर श्रवण कुशवाहा, अनिल यादव, रमेश राय, मंगल राय, श्यामदेई, कृष्णा राय, राकेश मौर्या, दुर्गेश यादव, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन