फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगाए गए फलदार व छायादार पौधे

पौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगाए गए फलदार व छायादार पौधे

Tue, 14 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगाए गए फलदार व छायादार पौधे
पीडीडीयू नगर। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर सैकड़ों पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों ने फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। नगर स्थित न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। साथ ही स्कूल के शिक्षकों व छात्र- छात्राओं ने पालीथिन का प्रयोग न करने की शपथ भी ली। भाजपा की नेता किरण शर्मा ने कहा कि इन दिनों पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वातावरण में फैल रहे इस जहर को रोकने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि अधिक संख्या में पौधे रोपित किए जाएं। पेड़- पौधों के अंधाधुंध दोहन से यह स्थिति बनी है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने व उनका संरक्षण किए जाने की अपील की। इस मौके पर आशीष मिश्रा, आलोक वरुण, ललिता प्रसाद, ज्योति जायसवाल, सुधीर चौहान, पप्पू जायसवाल, सौरभ चंद्रा, सुनील चौहान, शरद उपस्थित थे।
विज्ञापन

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार मां भवानी पीजी कालेज प्रांगण में प्रबंधक परशुराम सिंह यादव व अन्य ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण की शपथ ली। वहीं मां भवानी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक रामअवतार यादव व अन्य ने भी कालेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि और मानसून परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र उपाध्याय, डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र तिवारी, डॉ. हेमंत कुमार, मुन्ना सिंह, डॉ. रमेश द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इलिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय, निचोटकलां में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन शीशम, कहू, पकड़ी, बरगद, शीशम आदि पौधे लगाए गए। शिक्षक विजय श्याम तिवारी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की अधिकता को पेड़ पौधे ही दूर कर सकेंगे। सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हरा भरा बनाने के साथ ही प्रदूषण मुक्त कर मानव जीवन को सुरक्षित करने का कार्य करें। इस मौके पर सुनीलकांत राव, चमन, कृष्ण मुरारी पांडेय, गिरिजा देवी, मनोरमा देवी, संजीरा, नगीना, लक्ष्मण पासवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी और तलाशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पौंधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तलाशपुर में ग्रामप्रधान देवेंद्र यादव और प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रजापति व अन्य ने 101 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार सहित अन्य कर्मियों ने 151 पौधे लगाए।
चकिया संवाददाता के अनुसार: वृहद पौधरोपण अभियान के तहत आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज परिसर में 70 पौधों का रोपण पुलिस व स्थानीय नागरिकों ने किया। इसके तहत सागौन व शीशम के पौधे लगाए गए। इस दौरान चौकी इंचार्ज भूपेश कुशवाहा, सुनिल साहू, सभासद प्रतिनिधि रामबाबू सोनकर, विजय विश्वकर्मा, एड. शिवमूरत, पारसनाथ जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, निर्मला देवी, अनिल केशरी, कृष्णचंद्र श्रीवास्तव, चिंता देवी उपस्थित रहे। वहीं चकिया विद्युत सब स्टेशन परिसर में भी सोमवार को 20 पौधे लगाए गए। इस मौके पर अवर अभियंता प्रमोद कुमार, गुलशन गुप्ता, शारदा प्रसाद तिवारी, लालता प्रसाद, मनीष सिंह, शशि कुमार गुप्ता मौजूद थे।
2- लगाए जाएंगे 12 हजार पौधे
पीडीडीयू नगर। लोक निर्माण विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर 12 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को लगाने के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है। साथ ही सोमवार तक पौधों की व्यवस्था भी कर ली गई है। यह जानकारी विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गोरे ने दी है।

बताया, शासन की मंशा के अनुरुप विभाग की ओर से पौधे रोपित किए जाएंगे। इस दौरान जनपद में कई सड़कों के किनारे, विभाग के कार्यालय व गोदामों के परिसर आदि स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। इन थानों में धानापुर, तुलसी आश्रम, नौबतपुर, बलुआ- महुंजी आदि सड़कों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बरहनी के विश्राम गृह व गोधना स्थित स्टोर परिसर में भी पौधरोपण किया जाएगा। बताया, रोपित किए जाने के लिए शीशम, नीम आदि के पौधों की व्यवस्था कर ली गई है।
धनंजय
बाइट- 3732
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed