फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा
टांडाकला। मॉ बंग्ला देवी आदर्श शिक्षा निकेतन चकियॉ बिहारी मिश्र का वार्षिकोत्सव गुरूवार की शाम धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भूत छटा बिखेरी। इसे देख अभिभावक मंत्रमुग्ध रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान विधायक प्रभुनरायन यादव ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों को न सिर्फ प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है बल्कि उनमें नया जोश भरता है। उन्होंने बच्चों से देश के महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज की सेवा डॉक्टर, इंजीनियर,आईएस, पीसीएस बनकर करने को कहा और बच्चों की सुविधा के लिए एक कक्षा का निर्माण कराने का वादा किया। इसके पूर्व छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित भावगीत की प्रस्तुति करके दर्शकों को समाज की कुरीतियों से बचने का संदेश दिया। इस अवसर पर जय प्रकाश तिवारी, आलोक पांडेय, कमला उपाध्याय, चंद्रशेखर पांडेय, झूरी यादव, राजाराम यादव, सिद्धार्थ ओझा, प्रधानाचार्य रमेशचंद्र मिश्र, पारस सोनकर, अमित पांडेय, आशीष श्रीवास्तव,आशुतोष मिश्र, भरत यादव, रामअवतार राम मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमशंकर मिश्र ने और संचालन मुन्ना उपाध्याय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक राजेन्द्र मिश्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed