फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के घेराव का किया प्रयास

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के घेराव का किया प्रयास

Wed, 13 Dec 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के घेराव का किया प्रयास
रोकती पुलिस

विज्ञापन
चंदौली। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर धरनारत आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के घेराव का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष मुख्यालय पर नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक लिया और कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोक भी हुई। महिला पुलिसकर्मियों के मौजूद न होने से सीओ सदर और कोतवाल असहाय दिखे। अंत में एसडीएम ने कार्यकर्ताओं के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष से मिलने का रास्ता निकालकर मामले को संभाल लिया।

विकास भवन के पास धरना दे रहीं आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला कि प्रदेश अध्यक्ष और जिले के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय मुख्यालय पर मौजूद हैं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को घेरने की तैयारी कर ली। जुलूस के रूप में शपथ ग्रहण स्थल की तरफ निकल पड़ीं। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल और कोतवाल अश्विनी चतुर्वेदी ने फोर्स के साथ कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खूब छकाया। कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों को धकियाते हुए आगे बढ़ने लगीं। अंत में पुलिस ने घेरेबंदी कर रास्ते को बंद कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सर्विस रोड पर ही धरने पर बैठ गईं और नारेबाजी शुरू कर दी। अंत में एसडीएम सदर विकास सिंह ने डीएम से वार्ता के बाद दो आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए तैयार किया और अपने साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले गए। अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर अपना मांगपत्र सौंपा। डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed