{"_id":"5c194295bdec2256b73ee686","slug":"171545159317-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठशाला में किसानों ने सीखा उन्नत खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठशाला में किसानों ने सीखा उन्नत खेती के गुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने और योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को 204 गांवों में मास्टर ट्रेनरों ने पाठशाला के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। इसी अभियान के तहत कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने सकलडीहा विकास खंड के कोरी गांव में आयोजित पाठशाला में पशु पालन, बागवानी के बारे में जानकारी दी और किसानों की समस्याओं से अवगत हुए।
कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने कहा कि किसान धान व गेहूं की खेती के साथ पशुपालन व मत्स्य पालन करके अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। खेती के साथ बागवानी व सब्जियों की खेती करने से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। कहा कि पाठशाला का मूल उद्देश्य किसान को तमाम तरह की जानकारियां देने के साथ ही उनके आय बढ़ाना है। कहा कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को खाद, बीज के अलावा कृषि यंत्रों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। जिसके लिए किसान को ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कहा कि किसान की फसल की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा का भी संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत किसान एक वर्ष में मामूली शुल्क देकर अपनी फसल का बीमा करा सकते है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा कि रबी की बुआई से पहले सभी सरकारी गोदामों में खाद और बीज उपलब्ध है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारी बराबर समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान प्रधान सुब्बन सिंह, संजय सिंह, टुनटुन सिंह आदि उपस्थित रहे।