{"_id":"5bdb4d10bdec2269796a9a3c","slug":"171541098768-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"132केवी उपकेंद्र से जुड़ेगा औद्योगिक क्षेत्र फेज दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132केवी उपकेंद्र से जुड़ेगा औद्योगिक क्षेत्र फेज दो
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। बिजली की समस्या से जूझ रहे उद्यमियों को अब बिजली आपूर्ति का संकट नहीं होगा। रामनगर फेज वन में बने 132केवी उपकेंद्र से औद्योगिक क्षेत्र रामनगर फेज दो में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे बिजली की अनियमित कटौती से परेशान उद्यमियों को मुक्ति मिलेगी
औद्योगिक क्षेत्र रामनगर फेज दो में अभी बिजली साहूपुरी से आती थी। वहां कोई तकनीकी दिक्कत होने से उद्योग धंधे बंद हो जाते थे। इस समस्या को उद्यमियों ने जिला उद्योग बंधु की बैठक के साथ सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के सामने भी रखी थी। इसके बाद सांसद की पहल पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने फेज वन में बने नये उपकेंद्र से फेज दो को जोड़ने का निर्णय लिया है। फेज वन से फेज दो तक करीब पौने तीन किमी तक लाइन बिछाई जाएगी इसमें एक किमी से अधिक भूमिगत लाइन बिछाया जाना है। इस पर 1.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उपकेंद्र से फेज दो को जोड़ने का काम दिसंबर तक पूरा करना है। सांसद की पहल और बिजली विभाग के इस निर्णय से उद्यमियों में खुशी है। जानकारी होने के बाद गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में देव भट्टाचार्य ने कहा कि अब आपूर्ति की कटौती से निजात मिलेगी और उद्योग धंधे निर्बाध गति से संचालित हो सकेंगे। बैठक में एसएन परासर, विजय केशरी, विनोद गुप्ता, संदीप सिंह, जितेंद्र पांडेय, जितेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, अजय राय, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन