{"_id":"5a6cd7244f1c1b82268b6964","slug":"171517082404-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले मे धूम धाम से मना गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले मे धूम धाम से मना गणतंत्र दिवस
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। 69 वें गणतंत्र दिवस पर जिले में पूरे धूम-धाम व आन बान के साथ तिरंगा को फहराया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रभात फेरी निकालते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। वहीं पुलिस लाइन में जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इसके साथ ही पुलिस के जवानों के परेड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को साढे़ आठ बजे झंडोत्तोलन का कार्य हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी पुलिस विभाग के द्वारा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज मैदान पर बनाए गए परेड ग्राउंड पहुंच कर सबसे पहले झंडा फहराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के बाद पुलिस के जवानों ने झंडे को सलामी दी। वहीं पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। भ्रूण हत्या, बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई पर बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ जिलाधिकारी ने शांति के प्रतीक कबूतर व तिरंगे के कलर के गुब्बारे को उड़ा कर किया। इस दौरान जिला जज दिलीप यादव, पंडित दीन दयाल नगर की विधायक साधना सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ द्विवेदी, प्रार्थना सिंह, उमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुश्वाहा, सिविल बार के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।