{"_id":"59e111294f1c1bf2538b71d2","slug":"171507922217-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड़ा ले रही धान की फसलें पानी के अभाव में हो रही बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड़ा ले रही धान की फसलें पानी के अभाव में हो रही बर्बाद
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Canal
विज्ञापन
कंदवा। सिंचाई विभाग की उदासीनता और लापरवाही के चलते जनपद के टेल तक नहरें सूख गई हैं । जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया है। इससे रेड़ा पर पहुंच चुकी धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। इसे लेकर किसान काफी परेशान हैं।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी जनपद में नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं । पिछले दिनों असना में किसानों ने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर एक सप्ताह तक धरना दिया था। तब सिंचाई विभाग और भाजपा विधायक सुशील सिंह ने टेल तक पानी पहुंचाने का वादा कर धरना समाप्त कराया था, लेकिन विभागीय उदासीनता की वजह से आज तक टेेल की नहरें सूखी हुई हैं । नहरों में गुल चलना तो दूर डीजल इंजन से लिफ्ट करने के लिए भी पानी नहीं है। टेल की नहर सूख गई है और जगह -जगह लोग मछली मारते नजर आ रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है। क्षेत्रीय किसान रमेश राय, देवेन्द्र राय, महेन्द्र सिंह, केदार सिंह, रविन्द्र राय, नागेंद्र सिंह, महावीर सिंह आदि का कहना है कि पानी के अभाव में फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गईं हैं लेकिन सिंचाई विभाग और जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं।