फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 09 Jul 2017 01:17 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा रेलवे क्रासिंग पार करते समय शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था। डाउन की ओर जा रही गाड़ी को देख कर वह रुक गया। ट्रेन गुजरने के बाद वह ट्रैक पार करने लगा तभी अप की तरफ से ट्रेन आ गई और बाइक सवार चपेट में आ गया। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव निवासी लल्लन राम के चार पुत्रों में दूसरे नंबर का मनोज (28) की ससुराल सकलडीहा में है। वह अपने ससुराल से सुबह दस बजे बजे आया था। यहां आवास के लिए फार्म भर कर प्रधान को जमा करने के बाद किसी काम से वाराणसी जा रहा था। वह गंज ख्वाजा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तो फाटक बंद हो रहा था, लेकिन वह अंदर घुस गया। इस बीच मुगलसराय से गया की तरफ जाने वाली ट्रेन आ गई तो वह रुक गया और ट्रेन गुजरने का इंतजार करने लगा। ट्रेन जैसे ही गुजरी वह ट्रैक पार करने लगा। इसी बीच अप लाइन पर गया से मुगलसराय की तरफ दूसरी ट्रेन आ गई। इसे वह नहीं देख सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आकर युवक के चिथड़े उड़ गए वहीं बाइक भी दो सौ मीटर दूर जाकर गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हृदय विदारक घटना को देख मौके पर मौजूद लोग सहम गए। सूचना पाकर मृतक के पिता लल्लन राम के साथ गांव के अन्य लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुगलसराय। आठ दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में पत्नी सविता चौधरी ने दूसरे पुत्र को जन्म दिया था। इसी वजह से टाइल्स बिछाने का विशेषज्ञ मनोज काम धाम छोड़ कर पत्नी और बच्चे की देख भाल में लगा था। मनोज के पिता वाराणसी में टाइल्स की दूकान चलाते हैं और मनोज भी दकान पर काम करता है लेकिन पत्नी की देख भाल के लिए प्रतिदिन दिन वाराणसी से ससुराल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed