{"_id":"5c96853bbdec221468051c91","slug":"161553368379-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर चला जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर चला जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर शनिवार को तहसील क्षेत्र के 12 बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को मत का महत्व समझाते हुए उनसे मतदान की अपील की गई। इस मौके पर स्वीप वैन के साथ राजस्व निरीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ संख्या 89 रामगढ़, बूथ संख्या 83 सैफपुर, 02 बड़गांवा, 01 और 15 टांडाकला, 60 अजगरा, 108 हुदहुदीपुर, 90 रामगढ़, 29 जूड़ा हरधन, 43 महुअर कला, 85 दरियापुर और बूथ संख्या 13 प्राथमिक विद्यालय पट्टी में 50 प्रतिशत से कम वोट पड़ा था। चुनाव आयोग के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सजीवन मौर्य ने शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। शनिवार को तहसीलदार नुपूर सिंह और नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने स्वीप वैन के साथ गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों से मतदान की अपील की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान के लिये गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस मौके पर सतीश कुमार, दिवस प्रकाश सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन