फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दिव्यांगों को मिला इलेक्ट्रानिक ईयर मशीन

दिव्यांगों को मिला इलेक्ट्रानिक ईयर मशीन

Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों को मिला इलेक्ट्रानिक ईयर मशीन

विज्ञापन
चंदौली। सदर ब्लाक परिसर में सोमवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से कैंप का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों द्वारा कान से बधिर दिव्यांगों की जांच करने के बाद ईयर मशीन का वितरण किया। शिविर के दौरान 40 लोगों को इलेक्ट्रानिक ईयर मशीन दिया गया। वहीं मंगलवार को नौगढ़ ब्लाक में कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरण दिए जाएंगे।

जिला दिव्यांगजन अधिकारी रंगबहादुर सिंह ने बताया कि शासन की ओर से कान से बधिर दिव्यांगों को शि:शुल्क इलेक्ट्रानिक ईयर मशीन देने के लिए निर्देश मिला था। जिसके बाद कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 60 से अधिक लोगों के कान कान का परीक्षण किया गया। जिसमें 40 लोग जांच के दौरान सही पाए गए और उन्हे इलेक्ट्रानिक मशीन दिया गया है। इस दौरान राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त राकेश रौशन ने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए कई योजना संचालित हो रही है। जिसके लिए लोग विभाग में आवेदन कर सकते है। बताया कि मंगलवार को नौगढ़ में शिविर का आयोजन करके लोगों की जांच के बाद उपकरण दिया जाएगा। इसमें जनपद के किसी क्षेत्र के दिव्यांग अपनी जांच करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed