{"_id":"5c212d81bdec2256b37e6c7c","slug":"161545678209-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने किया अर्ध निर्मित पंप कैनाल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ने किया अर्ध निर्मित पंप कैनाल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने फुटियां, सुंडेहरा, सोबंथा, भुजना, भतीजा, नेवादा गांवों का भ्रमण किया। इसके अलावा उन्होंने मानिकपुर गांव में अर्ध निर्मित पंप कैनाल का निरीक्षण भी किया।
पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक रहते सपा सरकार में उन्होंने सात गांवों में पानी पहुंचाने के लिए लिफ्ट कैनाल बनवाना आरंभ कराया। इसका लगभग 95 प्रतिशत निर्माण पूरा हो भी चुका है। पंप कैनाल चाले कराने के लिए केवल एक मोटर पंप व वायरिंग की जरूरत है। यदि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को यहां की जनता से लगाव होता तो यह कार्य करा दिया जाता। कहा कि अगर अप्रैल 2019 तक वर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा इस लिफ्ट कैनाल को नहीं बनवाया गया तो वे अपनी निजी धन से इस लिफ्ट कैनाल को चालू कराएंगे। इस दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सुनील यादव, गोपाल पांडेय, अंजनी सिंह, अंकित यादव, अजहर इराकी, संदीप सिंह ,रामदुलार विश्वकर्मा, अंगद यादव मौजूद रहे।