{"_id":"5bddf997bdec226983027761","slug":"161541274007-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रही जरुरी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रही जरुरी दवाएं
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में दवाओं की कमी और मरीजों की समस्याओं को लेकर शनिवार को पूर्व सांसद राम किशुन सीएमएस डा. अरविंद सिंह से मुलाकात की। साथ ही मरीजों से मिलकर व्यवस्थाओं का हाल जाना और उसके समाधान की मांग की। कहा मरीजों को जरूरी दवाएं नहीं मिल रही है। चेताया कि मरीजों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा आंदोलन करेंगी।
पूर्व सांसद ने सीएमएस से कहा मरीजों को जरूरी दवाएं भी नहीं मिल रही है यह चिंता का विषय है। यह हाल जिला अस्पताल ही नहीं सभी सरकारी अस्पतालों का है। इसके चलते मरीजों को बाहर से दवा लेना पड़ रहा है। इससे मरीजों के साथ परिजनों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। तत्काल दवाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। वहीं जिला अस्पताल में जगह-जगह गंदगी होने के कारण मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशान है। सीएमएस ने कहा दो दिन में जरूरी दवा उपलब्ध हो जाएगी। वहीं सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूर्व सरकार के कार्यों को अपना कार्य बताकर झूठे अपना पीठ थपथपा रही है। कहा किसान खेतों में पानी के लिए तरस रहे हैं। फ्रेट कॉरिडोर के तहत सभी गया रेल लाइन के सभी मानव रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास और ओवर ब्रिज पूर्व सरकार की देन है। सरकार में बैठे लोग गरीबों को दवा नहीं उपलब्ध करा पा रहे है तो वे विकास कार्य क्या करेंगे। इस दौरान अशोक त्रिपाठी, अरविंद यादव, राम मूरत पासवान आदि उपस्थित थे।