फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गांवों में जगाएंगे स्वच्छता की अलख

गांवों में जगाएंगे स्वच्छता की अलख

Wed, 31 Jan 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गांवों में जगाएंगे स्वच्छता की अलख
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एक सप्ताह तक गोद लिए गांव बसारिकपुर में स्वच्छता की अलख जगाएंगे। छात्र न सिर्फ खुद गांव में साफ-सफाई करेंगे बल्कि लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। मंगलवार को महाविद्यालय में विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डा. सुकृति मिश्रा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत भी हो गई। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए डा. सुकृति मिश्रा ने कहा कि व्यक्तित्व का विकास केवल समाज सेवा से ही हो सकता है। छात्रों के हाव-भाव से ही पता चलना चाहिए कि वह समाज की सेवा के लिए तत्पर हैं। समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान में अपना योगदान दें। डा. राजनाथ यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वयं सेवकों को बताया । एनएसएस प्रभारी डा. मोरध्वज सिंह ने सात दिवसीय विशेष शिविर के कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि स्वयं सेवक एक सप्ताह तक महाविद्यालय परिसर में ठहराव करेंगे। सुबह योग के बाद मुख्यालय से दो किमी की दूरी पर स्थित बसारिकपुर गांव पहुंचेंगे और गांव में सफाई के साथ ही लोगों को साफ-सफाई से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देंगे और ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के बाद स्वंय सेवकों ने ठहराव वाले स्थान की साफ-सफाई की और मेस संचालन में उपयोगी खाद्य सामग्री व भोजन बनाने के लिए ईंधन की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed