फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   स्वच्छता ग्राही टीम ने ग्रामीणों को किया जागरुक

स्वच्छता ग्राही टीम ने ग्रामीणों को किया जागरुक

Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता ग्राही टीम ने ग्रामीणों को किया जागरुक

विज्ञापन
मुगलसराय। बसनी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को स्वच्छता ग्राही टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को खुले में शौच न करने और इसके दुष्परिणाम के बारे में बताया। इस दौरान ग्रामीणों ने खुले में शौच न करने के लिए सामूहिक रूप से हाथ उठाकर संकल्प लिया और रैली निकालकर स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया।

शासन के निर्देश पर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के लिए ब्लाक स्तर पर स्वच्छता ग्राही का गठन किया गया है। जो गांवों में कैंप लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। गुरुवार को क्षेत्र के बसनी गांव में पांच दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्वच्छता ग्राही टीम के सदस्यों ने बताया कि खुले में शौच करने से अनके प्रकार की बीमारियां फैलती हैं और इसके दुष्प्रभाव से हैजा और कालरा जैसे संक्रामक रोगों के भी फैलने की आशंका बनी रहती है। टीम के सदस्यों और दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने रात्रि में टार्च और लैंप के साथ गांव के लोगों को शौचालय के प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधान श्याम बिहारी ने कहा कि गांव में शौचालय निर्माण के लिए क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर सभी लाभार्थियों के यहां शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने और अपने आसपास साफ सुथरा रखने के लिए अपील किया। स्वच्छता ग्राही टीम में दस सदस्य हैं जो गांव में पांच दिन प्रवास करके लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed