फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोहरे के साथ गलन का प्रकोप शुरू, बढ़ी परेशानी

कोहरे के साथ गलन का प्रकोप शुरू, बढ़ी परेशानी

Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के साथ गलन का प्रकोप शुरू, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मुगलसराय। तीन दिनों से पड़ रही ठंड और कोहरे में गुरुवार को इजाफ हो गया है। कोहरे के साथ गलन का प्रकोप भी शुरू हो गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था नाकाफी दिख रही है। अलाव नहीं जले। गुरुवार को ग्रामीण इलाकों में दस बजे तक कोहरे की स्थिति रही। सर्द हवाओं के चलने से लोग ठिठुरने को विवश हैं।
ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सुबह दस बजे तक कोहरे की स्थिति रही। वहीं तापमान अधिकतम 25 डिग्री तो न्यूनतम 12 डिग्री रहा। आर्दता 88 प्रतिशत रही जबकि तीन घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। सर्द हवाओं के चलने से लोगों को दिक्कत हुई। सर्वाधिक परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। कई घरों के अभिभावकों ने ठंड को देखते हुए बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा। सुबह देर से सूर्य निकला लेकिन शाम होते होतेफिर से कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। ऐसे में लोगों को वाहन लेकर घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़क पर दिन में लाइट जलाकर भी वाहन रेंगते नजर आए। प्रशासन ने अलाव जलाने का दावा तो किया लेकिन अभी तक निर्धारित स्थानों पर अलाव नहीं जले हैं। संपन्न तबके के लोगों ने घरों में सर्दी से बचाव के उपाय कर लिए हैं लेकिन मजबूरी में घर से बाहर रहने वालों, रिक्शा चालकों को कूड़ा बीन कर अलाव तापकर रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन


धानापुर। दो दिन से मौसम में खराब होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह उठ कर स्कूल जाने वाले बच्चों और खेत मे सिंचाई करने के लिए पानी मे जाने वाले किसानों को है। कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल खुलने का समय ता बढ़ा दिया लेकिन यह व्यवस्था भी नाकाफी दिख रही है।वहीं जगह जगह अलाव न जलने से भी परेशानी हो रही है। समाजसेवी अंजनी सिंह, शाह आलम खान, ओमकार तिवारी, आतिफ खान जिद्दी, राणा सिंह, रामजनम यादव आदि ने ठंड को देखते हुए चट्टी चौराहो, बस स्टैंड, सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed