{"_id":"59dbcfde4f1c1baf678b4e24","slug":"161507577822-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल चालू करते वक्त करंट से मिस्त्री की मौत-सेलेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल चालू करते वक्त करंट से मिस्त्री की मौत-सेलेक्ट
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुदरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत पछाहगंज में सोमवार को सबमर्सिबल मोटर पंप चालू करते वक्त करेंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री अजय कुमार सिंह (42) स्थानीय थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव का निवासी बताया गया है। वह थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी मोड़ पर स्थित एक हार्डवेयर दूकान में मिस्त्री के रूप में काम करता था। सोमवार की सुबह पचपोखरी गांव के सामने पछाहगंज में बिगड़े हुए सबमर्सिबल मोटर पंप को ठीक कर रहा था । इसी दौरान सुबह के करीब 9 बजे बिजली के करेंट की चपेट में आ गया। उसे सकरी मोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।