फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   157 teams formed to investigate Corona in Barahni.

बरहनी में कोरोना की जांच के लिए 157 टीम गठित

Fri, 21 May 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
157 teams formed to investigate Corona in Barahni.
कंदवा। कोरोना संक्रमण को रोकने और संक्रमितों को उपचार मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाया है। इसके लिए ग्रामीण इलाकों में 314 आशा और आंगनबाड़ी घर-घर सर्वे में जुटी हैं। सर्दी, जुकाम एंव बुखार से पीड़ित मरीजों की सूची तैयार कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों भेंजी जा रही है। इससे कोरोना जांच कराकर उनका उपचार शुरू कराया जा सके। कोरोना के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विकास खण्ड बरहनी में 157 टीम गठित की है। प्रत्येक टीम में एक आशा एवं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती की गई है। टीम के सदस्य प्रत्येक गांव में जाकर लोगों के स्वास्थ्य के अलावा सर्दी,जुखाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की जानकारी ले रहे हैं। उनकी सूची तैयार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सौंपी जा रही है। उसके बाद टीम भेज कर ऐसे लोगों की जांच कराई जा रही है। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है तो कम लक्षण वालों को होम आइसोलेट कर दवा दी जा रही है। जबकि गंभीर स्थिति वाले रोगियों को उपचार के लिए कोविड और एल टू अस्पताल भेंजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed