{"_id":"5d0bd74b8ebc3e60c372d45e","slug":"156105708417-chandauli-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो इंट्री में वाहन चलने पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो इंट्री में वाहन चलने पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। नो इंट्री के बावजूद वाहनों का आवागमन थम नहीं रहा है। इससे अधिवक्ता सहित अन्य राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने स्थायी रूप से समाधान न होने पर दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। अंत में सांसद को समस्याओं से फोन से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के तहत कार्य तेजी से चल रहा है। इसके कारण सैकड़ों ट्रक बालू और गिट्टी लेकर जा रही है। इसी की आड़ में कुछ बालू और खनन माफियाओं की गाड़ी भी ओवर लोड फर्राटा भर रही है। इसके कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थित बनी रहती है। जबकि सुबह 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक नो इंट्री है। संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और सकलडीहा और सदर सर्किल के पुलिस अधिकारियों की वर्चस्व की लड़ाई के कारण जाम की स्थिती बनी हुई है। डेमोक्रेटिक बार के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने फोन कर सांसद को अवगत कराया। सांसद ने डीएम एसपी से वार्ता कर स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार अध्यक्ष मनोज पांडेय, महामंत्री अखिलेश तिवारी, नितिन तिवारी, यशवंत सिंह यादव, श्रीकांत सिंह, शिवकुमार सिंह, शासकीय अधिवक्ता जगदीश सिंह, सुरेन्द्र कांत मिश्रा, दीनानाथ, संजय श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संतोष सिंह, सुरेश यादव, संतोष सिंह रहे।
सकलडीहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की कैंप कार्यालय में हुई बैठक में 22 जून को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बारे में चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से शराब बंदी और पूर्वांचल राज्य की मांग के समर्थन में जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवनीश राजभर, जिला प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, जगरोपन राजभर, आनंद, नथुनी, भिखारी, नन्हे, गरीब, रामजीत राजभर रहे। ब्यूरो