{"_id":"5cfff9ccbdec220748580b21","slug":"15602794913-chandauli-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज से परेशान व्यापारियों ने एसई को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज से परेशान व्यापारियों ने एसई को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के तिवारीपुर बाजार सहित विभिन्न गांव में लो वोल्टेज की समस्या व बाजार में लगे ट्रांसफार्मर के बार-बार जल जाने से आजिज व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार पाठक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पढ़ने के बाद एसई ने प्राथमिकता पर विद्युत समस्याओं को दूर करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला मंत्री देव जायसवाल ने एसई को बताया कि तिवारीपुर बाजार में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर काफी जर्जर हो चुका है। यह लोड बढ़ जाने के कारण अक्सर जल जाता है जिससे कनेक्शनधारकों को काफी समस्या उठानी पड़ रही है। इसके अलावा क्षेत्र में आए दिन बार-बार की जा रही कटौती और लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ता व किसान काफी परेशान हैं। व्यापारियों ने बाजार में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि कराने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात दिलाने का अनुरोध किया है। व्यापार मंडल के महामंत्री लालसाहब यादव ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी व संविदाकर्मी ट्रांसफार्मर बदलने में विलंब करने के साथ अनावश्यक परेशान करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में अभिमन्यु प्रजापति, विशाल सिंह राजपूत, गोविंद प्रजापति, गुलफान खान, प्रिंस केशरी, अंशुमान सिंह, मनीष, किशोर, कयूम खां शामिल रहे।