फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गोंड समाज ने सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प

गोंड समाज ने सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प

Tue, 11 Jun 2019 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोंड समाज ने सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
चंदौली। र्पूवाचल गोंड जन जाति सम्मेलन सोमवार को मुख्यालय स्थित केशवपुर गांव के एक लान में हुई। इसमें गोंड जाति के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए समाज के लोगों ने चर्चा की। साथ ही समाज को आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अब तक की सरकारों की उपेक्षा के चलते समाज का विकास नहीं हो सका।

इस दौरान मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष अनुसूइया यूके ने कहा कि पिछली प्रदेश सरकारों ने जनजातियों के कल्याण को मिलने वाला बजट खर्च ही नहीं किया। इसके चलते अनुसूचित जनजाति के लोगों की हालत दयनीय हो गई। यहां तक की छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति भी बंद हो गई और पठन-पाठन बाधित हो गया। आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के हित में काम कर रही है। इसके परिणाम शीघ्र देखने को मिलेंगे। केंद्र सरकार अनुसूचित जनजाति के लोगों के कल्याण को तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसके लिए अच्छा-खासा बजट राज्य सरकारों को दिया गया। कहा कि अनुसूचित समाज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें अच्छी शिक्षा-दीक्षा व परवरिश मिले तो डाक्टर, इंजीनियर व प्रशासनिक पदों पर आसीन होंगे। समाज के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को एक अलग संस्थान की स्थापना की जानी चाहिए। ताकि बच्चे पढ़-लिखकर अपना भविष्य बना सकें और समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कहा कि हक के लिए एकजुट होना पड़ेगा। समाज जब तक टुकड़ों में बंटा रहेगा, उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं। आपसी एकता को प्रदर्शित करने की जरूरत है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्रनाथ गोंड, रामजी गोंड, भैरव प्रसाद, शंभूनाथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed