{"_id":"5cfd55debdec22072b5a78d7","slug":"156010645413-chandauli-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना रूट की एक दर्जन ट्रेन निरस्त, तीन दर्जन के मार्ग बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना रूट की एक दर्जन ट्रेन निरस्त, तीन दर्जन के मार्ग बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन -पटना रूट पर दानापुर में रूट रिले इंटरलाकिंग (आरआरआई) के कारण इस रूट की एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है जबकि दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं। इससे पटना रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतर ट्रेनों को 17 जून तक तथा कुछ ट्रेनें 19 जून तक निरस्त रहेंगी।
आरआरआई वर्क की वजह से पटना से पीडीडीयू नगर होकर गुजरने वाली अप और डाउन की पाटलीपुत्र यशवंतपुर, पाटलीपुर चंडीगढ़, सियालदह एक्सप्रेस, सियालदह आनंद बिहार एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। वहीं पटना पीडीडीयू ईएमयू पैसेंजर 19 तक निरस्त रहेगी। वहीं पीडीडीयू नगर से होकर पटलीपुत्र तक जाने वाली ट्रेनों को बिहटा में ही रोका जाएगा। वहीं हावड़ा की ओर से दानापुर तक आने वाली ट्रेनों को पटना में ही रोक दिया जाएगा। वहीं हावड़ा से पटना के रास्ते आने वाले विभूति एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस,गुरुमुखी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, अनन्या एक्सप्रेस, आसनसोल मुंबई एक्सप्रसे, डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अगरतला राजधानी, भागलपुर सुरत एक्सप्रसे, जयनगर उधना अंत्योदय एक्सप्रेस, जयनगर मुंबई एक्सप्रेस, पटना मुंबई, पूर्वा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन गया रूट से आएगी।