फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ओवरलोड वाहनों के आवागमन से दरकने लगी सड़क

ओवरलोड वाहनों के आवागमन से दरकने लगी सड़क

Thu, 06 Jun 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के आवागमन से दरकने लगी सड़क

विज्ञापन
सकलडीहा। सैदपुर और बलुआ पुल शुरू होते ही भारी वाहनों के आवागमन से नवनिर्मित सैदपुर-सकलडीहा सड़क कई स्थानों पर दरक गई है। सड़क का क्षतिग्रस्त होना जारी है। इसे लेकर आसपास के ग्रामीणों केेेचिंता बढ़ने लगी है। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।

सड़क के जर्जर होने के बाद ग्रामीणों की मांग पर सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सड़क निर्माण शुरू कराया था। आरोप है कि निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण नहीं किया गया। इसके बाद सैदपुर पुल से ओवरलोड ट्रकों का आवागमन शुरू होने से सैदपुर से सकलडीहा तक जगह-जगह मार्ग जर्जर हो गया। ग्रामीणों सहित अधिवक्ता व विभिन्न संस्थाओं द्वारा धरना प्रदर्शन के बाद सांसद ने लोकसभा चुनाव से पूर्व सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग सेधन स्वीकृत कराया और कमिश्नर और डीएम को फोन कर सुबह पांच से रात के 10 बजे तक नो इंट्री का नियम लगवा दिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली लेकिन एक बार फिर सैदपुर और बलुआ पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने से सैदपुर और सकलडीहा के बीच सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed