{"_id":"5cf81752bdec220734076075","slug":"15597627652-chandauli-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को मिली कचरे से खाद बनाने की मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को मिली कचरे से खाद बनाने की मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पालिका प्रशासन ने नगरवासियों को दो नई सौगात दी। इनमें एक गीले कूड़े से खाद बनाने की मशीन व दूसरी सीवर सक्शन मशीन का वाहन शामिल है। जिससे गीले कचरे के निस्तारण की समस्या दूर होगी वहीं जाम सीवर की सफाई के लिए सक्शन मशीन की सहायता ली जाएगी। पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार व ईओ रोली गुप्ता ने संयुक्त रूप से खाद बनाने की मशीन का बटन दबाकर उद्घाटन किया। वहीं सक्शन मशीन के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर क्षेत्र में रोजाना 33 एमटी कूड़ा निकलता है जिसमें तकरीबन 20 एमटी गीला कूड़ा निकलता है। पालिका प्रशासन के पास इसके निस्तारण की व्यवस्था न होने से जहां-तहां नगर पालिका कर्मी फेंक देते हैं इससे दुर्गंध होती है गंदगी फैलती है। नगर पालिका ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच लाख 84 हजार रूपये की लागत से कचरा निस्तारण मशीन उपलब्ध करा दी है। मशीन से प्रति घंटा एक से डेढ़ कुंतल गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि मशीन से बनने वाली खाद का प्रयोग नगर पालिका क्षेत्र के पार्कों सहित अन्य स्थानों पर लगे पेड़-पौधों के लिए किया जाएगा। इसके बाद बचने वाली खाद की बिक्री कर पालिका की आय बढ़ाई जाएगी। फिलहाल मशीन को पुराने फायर स्टेशन परिसर में लगाया जाएगा। बताया कि नगर की गलियों में घरों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाली गंदगी की समस्या दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने लगभग पांच लाख रुपये की लागत से सीवर सक्शन मशीन का क्रय किया है। इसे पांच सौ रुपये के किराए पर लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर एई जलकल सुधीर वर्मा, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, राजकुमार राज, बृजेश गुप्ता, भानुप्रताप तिवारी, महेंद्र पटेल, दिनेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कोट....
पायलट प्रोजेक्ट के तहत कचरा निस्तारण मशीन लगाई गई है। मशीन की सफलता के बाद उच्च क्षमता की मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं पालिका प्रशासन के पास पहले बड़े आकार की सक्शन मशीन थी। इससे गलियों के घरों के सेप्टिक टैंकों की सफाई में समस्या हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए छोटे आकार की सक्शन मशीन का क्रय किया गया है। संतोष खरवार, चेयरमैन, नपा प्रशासन।
विज्ञापन