फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सैयदराजा जमानियां मार्ग पर लगा जाम

सैयदराजा जमानियां मार्ग पर लगा जाम

Thu, 27 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
सैयदराजा जमानियां मार्ग पर लगा जाम
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात करीब एक बजे धमिना और कोरमी गांव के बीच साइड लेने के दौरान एलपीजी गैस टैंकर ने बालू लदे ट्रक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन दुर्घटना के बाद एलपीजी गैस टैंकर चालक व खलासी क्षतिग्रस्त टैंकर को सड़क पर ही छोड़ कर मौके से भाग निकले। इससे मार्ग पर वाहनों कञे पहिए थम गए और जमानिया से लेकर जेवरियाबाद तक 19 किमी लंबा जाम लग गया। रात नौ बजे नो इंट्री खुलने पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 1 बजे जमानिया की ओर आ रही एलपीजी गैस टैंकर ने साइड लेने के चक्कर में धमिना और कोरमी गांव के बीच बालू लादकर खड़े ट्रक में तेज टक्कर मार दिया। घटना के बाद एलपीजी गैस टैंकर चालक मौके से भाग निकले। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया और धीरे धीरे मार्ग पर जमानिया से लेकर जेवरियाबाद तक 19 किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम इतना भीषण था कि मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे पुलिस ने क्रेन मंगाकर वाहन को हटाया। इसके बाद एक तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका, लेकिन दूसरे रूट पर जाम लगा रहा। रात नौ बजे नो इंट्री समाप्त होने पर जाम छूटा। जाम से लोग परेशान रहे। जाम से स्कूली बच्चों और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। वहीं आए दिन जाम लगने की समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed