{"_id":"5c02db75bdec22414b47c741","slug":"151543691125-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाई
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 15 दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत शनिवार को हुई। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने नगर के सुभाष पार्क से हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं की टोली को जनसंपर्क के लिए रवाना किया। पंद्रह दिनों तक कार्यकर्ता टोली के रूप में घर घर पहुंच कर लोगों को भाजपा की उपलब्धियां गिनाएंगे। मुगलसराय विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता नगर के सुभाष पार्क में सुबह दस बजे एकत्र हुए। यहां हरी झंडी दिखाने के बाद 25-25 की टोलियों में विभक्त होकर घर घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान लोगों को सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में बताया। नगर की दो टोलियों ने कैलाशपुरी, न्यूमहाल एवं वेस्टर्न बाजार में जनसंपर्क किया। इस मौके पर ओमकार केशरी, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, जिला विस्तारक आशीष मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, रमेश जायसवा, चेयरमैन संतोष खरवार, शिवशंकर पटेल, डॉ. विश्वनाथ चौहान, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, सुनील शर्मा, किरण शर्मा, सुधीर चौहान, भीम मोदी, सौरभ चंद्र, चंद्रकान्त उर्फ डब्बा तिवारी रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के काशी प्रांत अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टोली पदयात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने खंडवारी, रानेपुर, भगवानपुर, जगन्नाथपुर, विशुनपुरा में डोर टू डोर संपर्क किया। इस मौके पर सूर्यमुनि तिवारी, योगेन्द्र मिश्र, आनंद सिंह, मुकेश सिह, राजीव सिह, सतीश, घनश्याम तिवारी, श्यामसुंदर मौर्य, रविकांत चौहान, रमाकांत तिवारी, विजय खरवार, सुनील, संतोष मोदनवाल रहे। चकिया: भाजपा की विधान सभा इकाई की टोली पदयात्रा की शुरूआत गांधी पार्क से हुई। प्रदेश मंत्री रामचेत पांडेय और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, राजेश बहेलिया, उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, अनिल तिवारी, भगवानदास मौर्या, हरे राम पांडेय, विजयशंकर पांडेय, अजय पांडेय, ओमप्रकाश सिंह मन्ने, डॉ. प्रदीप मौर्या, विनय सिंह, मधुनारायण खरवार, अनिल तिवारी, नरेन्द्रनाथ द्विवेदी, डॉ. कुंदन कुमार, राजेश चौहान, रामबाबू सोनकर आदि मौजूद रहे। कमालपुर : भाजपा सैयदराजा विधान सभा इकाई की टोली पदयात्रा की शुरूआत कस्बा स्थित रामलीला मैदान से हुई। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पहले दिन कार्यकर्ता बभनियावं गांव में पहुंच कर संपर्क किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार की सोच है कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। गांव के विकास से ही देश का विकास होगा। इस मौके पर पदयात्रा लोकसभा संयोजक अनिल सिंह, रामजी तिवारी, राजेश सिंह, रमेश राय, परमानंद सिंह, सुजीत जायसवाल, गणेश अग्रहरि, विनोद सिंह, हृदय तिवारी, श्रवण सिंह, श्रीराम चौबे, जयप्रकाश उपाध्याय, राजेश तिवारी, हेमंत उपाध्याय, विमल सिंह दादा, बृजेश सिंह, मोहन राय, सुगम राय, सिंटू उपाध्याय, छोटक सिंह रहे।
विज्ञापन