{"_id":"5b3bcde74f1c1bc6248b4568","slug":"151530645991-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों की बैठक में समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों की बैठक में समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। उत्तर प्रदेश फेयर प्राईज शॉप डिलर्स एसोसिएशन से सम्बन्धित चकिया एवं नौगढ़ तहसील के कोटेदारों की बैठक मंगलवार को ठाकुर बाग में जिलाध्यक्ष विश्वंभर मौर्या की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विश्वंभर मौर्या ने कहा कि कोटेदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, एमडीएम तथा खाद्यान्न की ढुलाई का 15 वर्षों का बकाया भाड़ा देने, मिट्टी के तेल की घटतौली को रोकने के लिए कई बार मांग की गई है। कोई सुनवाई न होने से कोटेदार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मांगो को पूरा कराने के लिए 17 जुलाई को लखनऊ के आलमबाग में स्थित ईको पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में रामजी गुप्ता, कमलेश जायसवाल, रीता देवी, नन्दलाल यादव, बद्री चैबे, शंकर यादव, अमरनाथ यादव, सुशील पांडेय, रामबहाल यादव, अरविंद सिंह, राधेश्याम, राजाराम, अशोक कुमार सहित तमाम कोटेदार मौजूद रहे।