फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने योजनाओं की ली जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने योजनाओं की ली जानकारी

Sat, 07 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने योजनाओं की ली जानकारी
विज्ञापन

सकलडीहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान कंप्यूटर फिडिंग में लाभार्थियों का नाम गलत होने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर सीएचसी के एएनएम और डाक्टरों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एक जनवरी 2017 से संचालित है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत प्रधानमंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के लिये प्रथम डिलेवरी पर पांच हजार का आर्थिक सहयोग तीन किस्तों में देने का प्रावधान जारी किया है। इस योजना के तहत करीब 10 हजार का लक्ष्य निर्धारित है। इस क्रम में पांच हजार फार्म भरा गया है। जिसमें 21 सौ फार्म स्वीकृत हो गया है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार नोटिश्वर के नेतृत्व में सीएचसी पहुंचा। बेहतर साफ सफाई व डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात होने पर प्रंशसा की, लेकिन मिनिस्ट्ररी ऑफ ओमेन एंड चिल्ड्रेन डिपार्टमेंट के आनलाइन में लाभार्थियों के नाम गलत होने पर संबंधित अधिकारी और आपरेटर को कड़ी फटकार लगाया। अंत में एएनएम से मिटिंग कर गर्भवती महिलाओं के उपचार संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर मंडलीय अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ. बीबी सिंह, डॉ. पीके चतुर्वेदी, डॉ. आरबी शरण, रोली श्रीवास्तव, सुधीर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

कविता और सीमा की अंग्रेजी न बता पाए अधिकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम मिनिस्ट्ररी ऑफ ओमेन एंड चिल्ड्रेन डिपार्टमेंट के वेबसाइट पर कविता और सीमा की अंग्रेजी को ठीक से न लिख पाने पर भड़क गए। उन्होंने संबंधित आपरेटर को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed